यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 470/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 11 जुलाई 2026 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च हल्दी बलिया निवासी, सनबीम स्कूल बलिया के डाइरेक्टर व देवाश्रम बलिया के जिला संरक्षक डा. कुंवर अरुण सिंह गामा द्वारा सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद सदस्य संतोष पासवान व शव वाहन चालक प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
