EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बानमोर साप्ताहिक अवकाश बुधवार वाले दिन स्थानीय दुकानदारों द्वारा श्रम विभाग के कानून की धज्जियां उड़ाते
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 54 65
    12 Jul 2026 14:51 PM



  • बानमोर में साप्ताहिक अवकाश की उड़ रही धज्जियां, बुधवार को धड़ल्ले से खुल रहीं दुकानें
  • श्रम विभाग के नियमों की अनदेखी, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश
  • बानमोर बाजार में बुधवार बंदी बेअसर, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल
  • अधिक मुनाफे की चाह में खुल रहीं दुकानें, श्रम कानून का खुलेआम उल्लंघन

 

 

मध्य प्रदेश के बानमोर से जहाँ साप्ताहिक अवकाश बुधवार वाले दिन स्थानीय दुकानदारों द्वारा श्रम विभाग के कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सुबह 6:00 बजे से ही अपनी अपनी दुकानै खोलकर बैठ जाते हैं। श्रम विभाग के नियम के तहत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए साप्ताहिक अवकाश रखना अनिवार्य है इसी क्रम में बुधवार को बानमोर का बाजार बंद रहता था लेकिन देखा जा रहा है कि कारोना काल के समय के बाद से श्रम विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण बुधवार अवकाश वाले दिन दुकानदार अपनी-अपनीं दुकानै सुबह 6:00 बजे से ही खोलकर बैठ जाते हैं। जिससे इन दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी एवं मजदूर सप्ताह में एक दिन भी अपने परिवार के साथ नहीं गुजार पा रहे हैं इस नियम को ठेगा दिखाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारीयौ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। दरअसल नगर के कुछ व्यापारी अधिक मुनाफे के चक्कर में साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी अपनी अपनी दुकानों को खोल रहे हैं लोगों का कहना है कि श्रम विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण नगर के दुकानदार अपने प्रतिष्ठानौ को खोलकर साप्ताहिक अवकाश बुधवार वाले दिन का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं । बुधवार साप्ताहिक अवकाश को कारगर करने के लिए पिछले दिनों कुछ व्यापारियों ने अनाउंसमेंट करा कर बाजार को बंद करने का प्रयास किया लेकिन श्रम विभाग की उदासीनता के कारण वह भी सफल नहीं हो पाए। इस बारे में तहसीलदार कल्पना कुशवाह का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है जानकारी होने पर कार्रवाई करूंगी यह थी शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

20260712144835035201450.mp4

20260712144853775388165.mp4

20260712144933468248400.mp4



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना