EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले समीउल्लाह को किया गिरफ्तार
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 54 65
    12 Jul 2026 12:15 PM



उत्तर प्रदेश के रामपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संगठित साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि के संग्रहण, स्थानांतरण और निकासी में शामिल एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रदेश स्तरीय ऑपरेशन 'साई-वज्र' के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी और आई4सी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद थाना गंज में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित रूप से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के संग्रहण, स्थानांतरण और निकासी के नेटवर्क में शामिल थे।

मामले में समी उल्ला खां और आमिर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी समी उल्ला खां, निवासी निकट मस्जिद कोतवालान, थाना गंज, रामपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

रामपुर पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के तहत चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान और प्रदेश स्तरीय ऑपरेशन 'साई-वज्र' के अंतर्गत की गई। अभियान का उद्देश्य साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। रिपोट - मुजम्मिल खान  151171378

 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना