EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, ईको कार ट्रक में घुसी; 4 की मौत, 3 घायल
Link
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 54 65
    12 Jul 2026 12:03 PM



  • रामपुर में भीषण सड़क हादसा, ईको कार ट्रक में घुसी; 4 की मौत, 3 घायल
  • टांडा-मुरादाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, मौके पर चार लोगों ने तोड़ा दम
  • रामपुर हादसा: दिल्ली के सात लोग थे कार में सवार, तीन गंभीर घायल
  • हाजी क्लॉथ हाउस के सामने हुआ भीषण एक्सीडेंट, पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा
  • रामपुर सड़क दुर्घटना: घायलों से अस्पताल में मिले एसपी, जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टांडा थाना क्षेत्र में टांडा-मुरादाबाद रोड पर उस समय हुआ, जब एक ईको कार आगे चल रहे मक्के से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, हादसा टांडा-मुरादाबाद रोड पर हाजी क्लॉथ हाउस के सामने हुआ। ईको कार में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन उर्फ सोनू और अभिषेक अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री के रूप में हुई है। वहीं विशाल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति और जतिन राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही टांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर और अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखे मुजम्मिल खान की रिपोट 

20260712120134174313714.mp4

20260712120149682815118.mp4

20260712120231657825474.mp4



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना