कन्नौज। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी के सचिव एवं बजरंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त श्री प्रेम दास जी महाराज ने कन्नौज जनपद के तिर्वा पहुंचकर मां अन्नपूर्णा मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत महन्त श्री प्रेम दास जी महाराज ने श्री सुरेश सैनी जी के यहां पहुंचकर जलपान ग्रहण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। इसके बाद वे श्री अंकित दुबे जी के यहां आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन में सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
महन्त श्री प्रेम दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय गणमान्य साथ मे बजरंग सेना के मुख्य सचिव विसाल सैनी बजरंग सेना मैनपुरी के जिला राहुल कुमार और मोहित सैनी दीपू सैनी अवनीश सैनी हरिओम अमन लोधी मनीष कश्यप अनुराग सैनी कृष्णा सैनी आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुमित 151188408
