फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र उगापुर विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को सभी लाइन स्टाफ को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी गियर) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, बिना सुरक्षा उपकरण के किसी भी स्थिति में कार्य न करने, सुरक्षित तरीके से शटडाउन लेने तथा जल्दबाजी से बचते हुए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षित कार्य प्रणाली का मॉक ड्रिल भी कराया गया, जिससे कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके। अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रत्येक कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।इस अवसर पर एसडीओ अजीत कुमार सोनकर, जेई आदित्य पांडेय, टीजी मोहम्मद हरीश, लाइनमैन कोमल एवं मिश्रीलाल सहित समस्त लाइनमैन तथा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
