फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना स्व० सूबेदार सिहं स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां चौबेपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार की एक पेड़ माँ के नाम' योजना को साकार करने हेतु वृहत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविधालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह (सन्नी),सचिव अनुज कुमार सिंह निदेशक डॉ स्वतंत्र कुमार सिहं प्राचार्या डॉ० पुष्पा सिंह द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रविकांत मणि त्रिपाठी व डॉ.अभय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सभी स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविधालय परिसर एवं गोद लिए गए गांव बनकट में जाकर वहाँ शिव मंदिर,अंबेडकर पार्क व पंचायत भवन में आम ,अमरूद ,कटहल, नींबू, जामुन ,शीशम ,सागौन आदि पौधों को लगाया गया तथा उन्हें संरक्षित करने हेतु वहां उपस्थित ग्रामीणों को प्रेरित किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।आज के कार्यक्रम में बनकट ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिकेश कुमार महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन ,शालू, राजेश, शाहीना ,स्नेहा, चंद्रशेखर सहित स्वयंसेवी खुशबू, रौनक, प्रिया,चंचल इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
