EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 माह से फरार अवैध वसूली का आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151188310 - SANJAY 65 76
    11 Jul 2026 17:58 PM



महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 माह से फरार अवैध वसूली का आरोपी गिरफ्तार

महिदपुर, उज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध वसूली और मारपीट के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब चार माह से फरार आरोपी मोईन शाह (24 वर्ष), निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को आरोपी एवं उसके तीन साथियों ने स्वयं को "महिदपुर का किंग" बताते हुए फरियादी अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल्ला से ₹10,000 की अवैध वसूली की मांग की। आरोपियों ने कहा कि यदि उसे महिदपुर में रहना है तो उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का खर्च देना होगा। विरोध करने पर फरियादी के साथ अश्लील गाली-गलौज, लात-घूंसों और लोहे के पाइप से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी मोईन शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर भेज दिया गया।

आपराधिक रिकॉर्ड:

पुलिस के अनुसार आरोपी मोईन शाह के विरुद्ध वर्ष 2020 से 2026 के बीच मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक विजयसिंह, आरक्षक आदिराम, राघव, गोविंद, मोसीम, महिला आरक्षक निकिता तिवारी एवं आरक्षक समरथ पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

 

20260711175736252488170.mp4

20260711175750085152732.mp4



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना