EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम डैशबोर्ड रैंकिग माह जून-2026 में सम्पूर्ण प्रदेश में जनपद रामपुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 54 65
    11 Jul 2026 16:17 PM



रामपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 रैंकिंग में जनपद रामपुर ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस की प्रभावी कार्यशैली और बेहतर मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा और पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रामपुर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। जून 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर को 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसके साथ जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

रामपुर की यह उपलब्धि पहली बार नहीं है। जुलाई 2024 से अब तक जनपद 23 बार सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। वहीं जून 2025 में रामपुर दूसरे स्थान पर रहा था। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने रामपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत कुल 50 बिंदुओं पर जनपदों का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें कानून व्यवस्था, महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े अपराधों में कार्रवाई, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के मामलों का निस्तारण, आईजीआरएस शिकायतों का समाधान, डायल-112 की प्रतिक्रिया, सीसीटीएनएस, सत्यापन सेवाएं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, न्यायालयों में साक्ष्य, तथा गंभीर अपराधों में सजा और विवेचना की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मानकों को शामिल किया जाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलती रहें और रामपुर का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट बना रहे। रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना