- दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, बाथरूम में किया बंद
- मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद FIR नहीं, पुलिस पर गंभीर आरोप
- प्रयागराज में दहेज उत्पीड़न का मामला, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
- ससुराल वालों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
- खुल्दाबाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, आरोपियों पर सिर्फ 151 की कार्रवाई
प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने दहेज कम लाने पर विवाहिता को लाठी डंडो से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें और मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने केवल धारा 151 में कार्रवाई कर आरोपियों को छोड़ दिया।
*क्या है पूरा मामला*
पीड़िता *साहिबा फातिमा* निवासी अटाला के अनुसार उसका निकाह *22 अक्टूबर 2024* को रिजवान के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और अन्य परिजन कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे।
*7 जुलाई 2026* की रात ससुराल पक्ष ने एक राय होकर साहिबा के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े फट गए और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह बाथरूम से निकलकर मायके वालों को सूचना दे पाई।
*पुलिस पर गंभीर आरोप*
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बजाय सिर्फ 151 में कार्रवाई कर आरोपियों को छोड़ दिया।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
*वरिष्ठ अधिकारियों से इंसाफ की मांग*
पीड़िता ने पुलिस आयुक्त, डीसीपी नगर से निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। देखे प्रयागराज से मनोज सिंह की रिपोट
20260711095846982266533.mp4
20260711095854315588673.mp4
2026071109585827841777.mp4
