EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वैवाहिक वर्षगांठ पर चिलबिला हनुमान मंदिर पहुंचे समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, पत्नी संग की पूजा-अर्चना; केक काटकर मनाया खुशी का पल
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    10 Jul 2026 20:57 PM



सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई विवाह वर्षगांठ, चिलबिला हनुमान मंदिर में नतमस्तक हुए रोशनलाल उमरवैश्य दंपति

यूपी, प्रतापगढ़। एलायन्स क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और सादगी के साथ मनाई। इस शुभ अवसर पर वह अपनी धर्मपत्नी के साथ चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दंपति ने अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं पारिवारिक खुशहाली की कामना की। साथ ही देश एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बना रहे, इसके लिए भी विशेष प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केक काटकर इस विशेष दिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने दंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके दांपत्य जीवन के सुखद एवं मंगलमय बने रहने की कामना की। रोशनलाल उमरवैश्य ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की ओर से विवाह वर्षगांठ की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी प्राप्त हुईं।उल्लेखनीय है कि रोशनलाल उमरवैश्य लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उनकी सहभागिता और सेवा कार्यों के चलते वे जिले में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260710205530318622824.mp4

20260710205612297843622.mp4

20260710205624034314525.mp4



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना