EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का संदेश, किसानों से उपभोक्ता तक मजबूत वैल्यू चेन बनाने पर हुआ मंथन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    10 Jul 2026 20:07 PM



वाराणसी । भारत के गेहूं, आटा एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों का राष्ट्रीय सम्मेलन WPPS Conclave 2026 आज होटल ताज, वाराणसी में Wheat Products Promotion Society of India (WPPS) एवं उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन (UPRFMA) के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, कृषि विशेषज्ञों, मौसम वैज्ञानिको, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, फ्लोर मिलिंग, बेकरी उद्योग तथा देश के 21 से अधिक राज्यों एवं 80 से अधिक शहरों से आए उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लेकर गेहूं की संपूर्ण वैल्यू चेन को अधिक प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ एवं आधुनिक बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री मनोज सिंह (IAS) रहे, विशिष्ट अतिथि प्रो. रमेश चंद्र वैज्ञानिक आईसीआरआईई आर (पूर्व सदस्य नीति आयोग), इस अवसर पर WPPS के चेयरमैन श्री अजय गोयल, आईटीसी फूड्स के श्री सोमनाथ चटर्जी, कृषि एवं वैश्विक बाजार से जुड़े अनेक विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य होने के साथ-साथ रोलर फ्लोर मिलिंग उद्योग का भी प्रमुख केंद्र है। प्रदेश की फ्लोर मिलें किसानों, मंडियों, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रही हैं तथा लाखों लोगों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का आधार हैं।

श्री बजाज ने कहा कि यदि भारत को वैश्विक स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण की अग्रणी शक्ति बनाना है तो गेहूं की गुणवत्ता, वैज्ञानिक भंडारण, आधुनिक मिलिंग तकनीक, वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग तथा निर्यातोन्मुख नीतियों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने सरकार से स्टॉक नीति एवं ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMS) जैसी व्यवस्थाओं में समयबद्ध स्पष्टता लाने, उद्योग के लिए नीति स्थिरता सुनिश्चित करने तथा फ्लोर मिलिंग सेक्टर को Ease of Doing Business के अनुरूप अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं से प्राप्त ब्रान एवं अन्य उप-उत्पादों के बेहतर औद्योगिक उपयोग, गुणवत्ता मानकों के निर्धारण तथा कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना से उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और किसानों दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कौशल विकास, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा नई तकनीकों के व्यापक उपयोग पर भी बल दिया।

मुख्य अतिथि श्री मनोज सिंह (IAS) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उद्योगों के लिए बेहतर अधोसंरचना, निवेश-अनुकूल वातावरण तथा आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही उत्तर प्रदेश कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व को और मजबूत करेगा।

प्रो. रमेश चंद्र ने कहा कि भविष्य की खाद्य सुरक्षा केवल अधिक उत्पादन से नहीं बल्कि बेहतर गुणवत्ता, वैज्ञानिक अनुसंधान, जलवायु अनुकूल खेती तथा मजबूत वैल्यू चेन से सुनिश्चित होगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ-साथ वैल्यू एडिशन पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है।

WPPS के चेयरमैन श्री अजय गोयल ने कहा कि भारत के फ्लोर मिलिंग एवं गेहूं प्रसंस्करण उद्योग के लिए यह समय वैश्विक अवसरों का है। यदि गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाए तो भारतीय उद्योग विश्व बाजार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकता है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गेहूं की गुणवत्ता, आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा, फोर्टिफिकेशन, निर्यात, उपभोक्ता मांग, आधुनिक मिलिंग तकनीक तथा बदलते वैश्विक बाजार पर विस्तृत तकनीकी सत्र आयोजित किए। सम्मेलन में उद्योग, सरकार एवं कृषि विशेषज्ञों के बीच नीति निर्माण एवं भविष्य की रणनीति पर सार्थक संवाद भी हुआ।

सम्मेलन का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि किसानों, उद्योग, सरकार एवं शोध संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से भारत का गेहूं एवं फ्लोर मिलिंग उद्योग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा “विकसित भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राज कपूर, आदि नारायण गुप्ता, प्रमोद वैश्य, मनोज बजाज, आकाश जालान, प्रमोद राव, श्याम सुंदर बजाज, ज़ी न्यूज़ के मृत्युंजय झा, सी न बी सी से मनीषा गुप्ता, आयुष्मान बजाज, मैक डोनाल्ड के सीसर सोर्स, आईटीसी के गौरव आनंद सहित अनेक मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं पूरे भारतवर्ष के उद्यमी उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना