EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नवागत सीएमओ का फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान
  • 151110069 - SANJAY SINGH 34 54
    10 Jul 2026 19:32 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय कुमार का शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जनपद शाखा कासगंज तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संयुक्त मंच की ओर से सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और जनहित के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में पूरा सहयोग देंगे। साथ ही विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। सम्मान कार्यक्रम में हरीश कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, अंजुल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, नितेश शर्मा, दीपक तिवारी, सुमित पाथरे, दिग्विजय सिंह, नीरज चौधरी, मनोज कुमार, बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवागत सीएमओ अजय कुमार का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय रहा तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेंगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना