EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आज सजेगा 'नारी अस्मिता महाशिखर' का मंच
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    10 Jul 2026 19:29 PM



देश की प्रख्यात महिला विभूतियाँ करेंगी महाविमर्श

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मौर्य बन्धुत्व क्लब, भारत (महिला परिषद) के तत्वाधान में 11 व 12 जुलाई आयोजित होने वाले दो दिवसीय 'नारी अस्मिता महाशिखर 2026' (नमस्ते प्रतापगढ़) में देश भर से शिक्षा, न्याय, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र की दिग्गज महिला हस्तियां जुटेंगी। यह जानकारी देते हुये कार्यक्रम के संयोजक राम सजीवन मौर्य 'बब्बू' बताया कि यह आयोजन महिलाओं की प्रज्ञा, संवैधानिक चेतना, विरासत, विज्ञान और सामाजिक समानता पर महाविमर्श के साथ एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाशिखर सम्मेलन में महाराष्ट्र से प्रो. कविता म्हात्रे, सुप्रीम कोर्ट में निर्भया को न्याय प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि, संघमित्रा गौतम, रंजन चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली, प्रियंका शाक्य, लेखिका व साहित्यकार वंदना सिद्धार्थ, आराधना पी मौर्या, अंतर्राष्ट्रीय धम्म गायिका शिल्पी शाक्य सहित देश-प्रदेश से पधार रहीं महिला अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा करेगी। इस ऐतिहासिक भव्य आयोजन की तैयारी हेतु मौर्य बन्धुत्व क्लब व अन्य सहयोगी संगठन के के पदाधिकारी अंतिम रूप प्रदान करने में दिन-रात लगे हुए। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना