EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वेज बिरयानी खाते समय युवक की बिरयानी में निकला छिपकली का सिर, युवक के उड़े होश
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 43
    10 Jul 2026 19:26 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। ​शिकारपुर नगर की जहांगीराबाद चुंगी चौराहे से एक बेहद चौंकाने वाला और सेहत से खिलवाड़ करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मशहूर वेज बिरयानी की ठैली से खरीदी गई वेज बिरयानी में मरी हुई छिपकली का सिर मिलने से हड़कम्प मच गया। पीड़ित युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है ​। चम्मच बढ़ाते ही युवक के होश उड़ गए, ​मिली जानकारी के अनुसार एक राहगीर युवक ने जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर स्थित एक मशहूर वेज बिरयानी की ठैली से एक प्लेट बिरयानी खरीदी थी। युवक जब बिरयानी खाने बैठा तो जैसे ही उसने चम्मच से निवाला उठाना चाहा उसकी नजर चावलों के बीच पड़ी एक चीज पर गई ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक मरी हुई छिपकली का कटा हुआ सिर था। ​तले हुए रूप में मिली छिपकली पीड़ित युवक ने जब इसे बारीकी से चेक किया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो छिपकली को बिरयानी के साथ ही फ्राई कर दिया गया था शाकाहारी बिरयानी में इस तरह की भयंकर लापरवाही देखकर युवक के होश उड़ गए ​दुकानदार की सफाई और खाद्य विभाग की चेतावनी ​घटना के तुरन्त बाद युवक ने बिरयानी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और दुकानदार से भी इसकी शिकायत की शिकायत करने पर दुकानदार ने कहाँ कोई बात नहीं अब नहीं है यह बात कह कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की ​इस मामले के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी की आँखों पर पट्टी बंधी हुई है। आखिर इस ओर अधिकारियों का ध्यान क्यूं नहीं है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे मामलों जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए। और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे मिलावटखोरों और लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ सख्त और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रिपोर्ट। सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना