EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी की 10वीं सालगिरह पर एंटी रोमियो/मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीति देवी ने किया 5वां रक्तदान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 43
    10 Jul 2026 19:14 PM



​रक्तदान कर समाज को दिया मानवता का संदेश

​फास्ट न्यूज इंडिया यूपी फतेहपुर। समाज में सुरक्षा और नारी शक्ति का संदेश देने वाली एंटी रोमियो और मिशन शक्ति प्रभारी, सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार ने आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को एक बेहद अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से मनाया। उन्होंने इस खास मौके पर 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में जाकर अपना 5वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। सब इंस्पेक्टर प्रीति देवी ने कहा कि शादी की सालगिरह जैसे व्यक्तिगत खुशियों के अवसरों को यदि समाज सेवा से जोड़ा जाए, तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। मानस रक्तकेंद्र में काटा गया केक, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित इस विशेष अवसर पर मानस रक्तकेंद्र में सब इंस्पेक्टर प्रीति देवी और उनके परिजनों की उपस्थिति में केक काटकर विवाह वर्षगांठ की खुशियां मनाई गईं। रक्तदान के उपरांत मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस कदम की सराहना की। ​इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रक्तदान कार्यक्रम के दौरान संस्था 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' से गुरमीत सिंह व रंजीत प्रताप उपस्थित रहे,वहीं मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव, टेक्नीशियन अनामिका पाल और विष्णु सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने सब इंस्पेक्टर प्रीति देवी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और उनके इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना