फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । हिंदुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार योगेन्द्र मौर्य के पूज्य पिता, 75 वर्षीय फागू मौर्य का गुरुवार की भोर में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय फागू मौर्य का अंतिम संस्कार राजधानी मंगलपुर स्थित घोड़ियां घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय फागू मौर्य अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में सम्मानित और लोकप्रिय थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी एक स्नेही एवं सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं विभिन्न पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। रिपोर्ट - जसवीर कुमार 151167985
