EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नदरई गेट पर नकली ऑटो पार्ट्स और डुप्लीकेट इंजन ऑयल का बड़ा खेल, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर ठगी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 54
    10 Jul 2026 19:12 PM



कासगंज l जनपद के पुरानी चुंगी, नदरई गेट क्षेत्र में इन दिनों वाहनों के नकली पार्ट्स और डुप्लीकेट इंजन ऑयल बेचने का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा नामी कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को सरेआम चूना लगाया जा रहा है, जिससे न सिर्फ वाहन स्वामियों की जेब कट रही है, बल्कि उनके वाहनों को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान का बाजार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नदरई गेट पुरानी चुंगी स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर कार और छोटे हाथी (पिकअप) जैसे वाहनों के डुप्लीकेट पार्ट्स धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बाजार में मशहूर कैस्ट्रोल  कंपनी का नकली इंजन ऑयल और मिंडा कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स असली बताकर उतारे जा रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों और पीड़ितों का आरोप है कि चुंगी पर मौजूद दुकानदार नकली सामान को असली की कीमत पर बेच देते हैं। जब वाहन स्वामी इन पार्ट्स को गाड़ी में लगवाते हैं, तो उनकी फिटिंग सही नहीं बैठती। सामान के खराब निकलने या चंद दिनों में ही दम तोड़ देने पर जब ग्राहक शिकायत लेकर दुकानदारों के पास पहुँचते हैं, तो वे सामान वापस लेने या बदलने से साफ इनकार कर देते हैं। कई बार ग्राहकों के साथ बहस और अभद्रता की नौबत भी आ जाती है।
हैरानी की बात यह है कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रहा यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। कार्रवाई न होने के कारण इन जालसाज दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय नागरिकों और पीड़ित वाहन स्वामियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। दुकानों पर औचक छापेमारी कर डुप्लीकेट सामान जब्त किया जाए और जनता से ठगी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना