EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानी व विधानसभा चुनाव से पहले खेरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध पिस्टल के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    10 Jul 2026 18:48 PM



खेरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 अवैध 9 एमएम पिस्टल बरामद की हैं तथा नगद धनराशि 5850 अभियुक्तों की कब्जे से बरामद हुए । पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव से पहले अपराधियों पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान तथा दूसरा हाथरस जनपद का निवासी है। दोनों आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हैं। बरामद पिस्टलों को कब्जे में लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाए जाते थे, किन लोगों तक उनकी आपूर्ति की जाती थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को खेरागढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल को देखते हुए अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना