EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किन्नर धर्मांतरण पर प्रतिबंध की मांग, संगठन ने उठाई सख्त कार्रवाई की आवाज
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    10 Jul 2026 18:37 PM



आगरा में किन्नर धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से बैठक की। बैठक में संगठन ने किन्नर धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई और 15 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजने का ऐलान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

आगरा में आयोजित इस फोन बैठक में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर मोर्चा शंकराचार्य स्वामी हिंमागी सखी माता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किन्नर मोर्चा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूजा माता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान किन्नर धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा की गई और इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि वे लंबे समय से इस विषय को उठा रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किन्नर मोर्चा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूजा माता ने कहा कि उनकी आवाज सरकार और संबंधित संस्थाओं तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर 15 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को कोरियर के माध्यम से ज्ञापन भेजेगा। ज्ञापन में किन्नर धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना