फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। सुविधा संस्था पिछले दो वर्ष से बदायूँ जनपद के पाँच विकासखण्ड आसफपुर, इस्लामनगर, सहसवान,अम्बियापुर, एवं बिसौली के 280 गाँवों में हिंदुस्तान यूनिलीवर फॉउण्डेशन के सहयोग से जल संवर्धन परियोजना "प्रवाह" का संचालन कर रही है जिसमें घटते हुए भू-जल स्तर एवं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी में नई तकनिकी अपनाने हेतु लोगो को प्रेरित कर रही है तथा सरकार द्वारा इस दिशा में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से किसानों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस परियोजना के सुचारु संचालन हेतु एक हितधारक बैठक का आयोजन दिनांक 9 जुलाई को विकासखण्ड अंबियापुर एवं इस्लामनगर के किसानों, ग्राम प्रधानों एवं विकासखण्ड स्तरीय सरकारी अधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
हितधारक बैठक का मुख्य विषय स्थानीय जनता को अवगत कराना है कि जल की कमी हमारे कृषि उत्पादन एवं आय को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ एवं सूखाग्रस्त स्थितियों का निर्माण हो रहा है जो कि जल संरक्षण और कृषि गतिविधियों में बढ़ती भू-जल निर्भरता का एक चिंताजनक विषय है। इसके संरक्षण हेतु विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही है जिनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करना है। सुविधा संस्था इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य कर रही है।
बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ० फ़ैज़ मोहसीन, कृषि विषय विशेषज्ञ श्री सौहार्द दुबे, श्री राकेश कुमार (ए०डी०ओ०), लघु सिचाई विभाग से श्री गणपत सिंह एवं विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
सुविधा संस्था की तरफ से डॉ० सत्यप्रिय सिकरवार (परियोजना प्रबंधक), नितेश रावत (विषय विशेषज्ञ-कृषि), भोला सिंह (विषय विशेषज्ञ-सरकारी समन्वयक) रिपोट - रोहितास शाक्य 151110172
