- बलिया में सुभासपा का संगठन विस्तार, दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
- 'संगठन से बड़ा कोई नहीं'—बलिया में बोले सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर
- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 83 सीटों पर सुभासपा का दावा
- सिकंदरपुर सीट पर सुभासपा की नजर, डॉ. अरविंद राजभर ने ठोका दावा
- बलिया में सुभासपा की शक्ति प्रदर्शन बैठक, कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान
- बीजेपी या सुभासपा? सिकंदरपुर सीट को लेकर डॉ. अरविंद राजभर का बड़ा बयान
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकन्दरपुर में गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक की गई। इस बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। वहीं दर्जनों लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यता को ग्रहण भी किया।वही इस मौके पर पहुंचे सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख डाक्टर अरविंद राजभर ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद राजभर है। आप लोगों का सम्मान होगा तभी हमारा सम्मान होगा।उन्होंने आवाहन किया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में मजबूती के साथ एक एक कार्यकर्ता लग जाये। ताकि हम लोग अधिक से अधिक सिटे जीत सके। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान अरविंद राजभर ने कहा कि 83 सीटों पर हमारी तैयारी है। बलिया में तीन सीटों कि मांग है। जिसमें से सिकंदरपुर विधानसभा कि सिट भी शामिल है। वही जब पत्रकारों ने पूछा की क्या यह सीट बीजेपी कि खाते में जाएगी या सुभासपा के तो उन्होंने बताया कि इसका श्री गणेश मैंने कर दिया हैं। कोशिश यही हैं कि यह सीट सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के खाते में जाए। क्योंकि यह सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभावशाली सीट है। वही इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, विनोद तिवारी,शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, पवन सिंह, सुरेंद्र यादव अजय राजभर सहित भारी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट,
20260710172004289371614.mp4
20260710172153157538180.mp4
