खेरागढ़ कस्बे में दिनांक 10 जुलाई दिन शुक्रवार को उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब कागारोल रोड स्थित खड़े हनुमान जी मंदिर के पीछे बनी पुरानी समय की पोखर में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव देख तत्काल इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेरागढ़ थाना कोतवाली पुलिस कमिशनरेट आगरा मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को पोखर से बाहर निकलवाया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया की जो शब है वह उनके भाई का है शिनाख्त में मृतक की पहचान मोहम्मद उमर (28 वर्ष) पुत्र मुन्ना, निवासी समाधी रोड, खेरागढ़ के रूप में हुई। बताया गया कि मोहम्मद उमर पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। शव के पोखर में मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह फूल चुका था, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जुटाई गईं जानकारी के अनुसार मोहम्मद उमर धकेल (रेहड़ी) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी सना खान तथा तीन मासूम बेटियां—सोफिया (8 वर्ष), मौसिका (6 वर्ष) और लाईबा (3 वर्ष)—को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
