उत्तराखंड नैनीताल ,कोटाबाग दिनांक 9.7.2026 को जन -जन की सरकार जन -जन के द्वार कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत विकासखंड कोटा बाग में बहु -उद्देशीय शिविर लगाया गया । शिविर में माननीय सांसद श्री अजय भट्ट, माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत ,माननीय राज्यमंत्री श्री सुरेश भट्ट, माननीय दर्जा राज्यमंत्री श्री दिनेश आर्या , माननीय चेयरमैन हल्द्वानी श्री गजराज सिंह बिष्ट, जिला एवं ब्लॉक पंचायत सदस्य, SDM कालाढूंगी ADM नैनीताल, BDO कोटाबाग आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे थे।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी महोदया नैनीताल के आदेशों के क्रम में विभागीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू कार्की, फार्मेसी अधिकारी श्री देव प्रसाद बहुगुणा, श्री अशोक कुमार कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 54 व्यक्तियों (23M + 31F)का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। साथ ही आयुर्वेद और योग संबंधित IEC सामग्री भी वितरित की गई।लोगों ने उत्साह से शिविर में प्रतिभाग किया और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाया।नैनीताल के कोटाबाग में आयोजित विशाल जनकल्याण शिविर में 510 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला तथा 250 शिकायतों में से 190 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यहां मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 16 लाभार्थियों को लगभग 13 लाख रुपये के चेक तथा पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।



