श्री सांई धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री विष्णु महायज्ञ
महाआरती व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ महायज्ञ एवं कथा महोत्सव
यूपी प्रतापगढ़। राहाटीकर के समीप रामपुर कसिहा स्थित श्री सांई धाम मंदिर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित कर विश्व शांति व जनकल्याण की कामना की। कथाव्यास स्वामी निर्वाण कर्णदास महाराज एवं कथावाचक शम्भूनाथ योगी महाराज ने धर्म, संस्कार और भक्ति का महत्व बताया। समापन पर महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260710094826820400851.mp4
20260710094903807774833.mp4
20260710094941263225874.mp4
20260710095053464886144.mp4
20260710095227401412516.mp4