EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 54 65
    10 Jul 2026 09:17 AM



  • गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित आरोपी घायल, गिरफ्तार
  • दो नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
  • पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
  • अवैध तमंचा और बिना नंबर बाइक के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस के अनुसार, नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोले पुत्र नेपाल, निवासी शेरा कृष्ण की मढ़ैया, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 26 जून 2026 को क्षेत्र की दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मुकदमा संख्या 348/26, भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। देखे हापुड़  से जाबिर अली की रिपोट  151044786

20260710091619668734867.mp4

20260710091626523614187.mp4



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना