EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति अभियान के तहत दिलीपपुर में महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    09 Jul 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना दिलीपपुर की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा दिलीपपुर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना झिझक तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्हें थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407320 की भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। प्रतापगढ़ पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी सहायता के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना