EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थानाध्यक्ष मान्धाता अरविंद कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसपी दीपक भूकर ने कंधों पर लगाए स्टार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Jul 2026 19:56 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में थानाध्यक्ष मान्धाता अरविंद कुमार सिंह के उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान अधिकारियों ने अरविंद कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण भाव से करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसेवा तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह का माहौल आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना