EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौ रक्षक मनीष को न्याय दिलाने की मांग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 87
    09 Jul 2026 18:57 PM



 

मथुरा में गौ रक्षक मनीष की हत्या के मामले को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने एक बैठक बुलाने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी और मथुरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र भोला परिहार ने जानकारी दी कि बैठक शहीद गौ रक्षक मनीष के आवास पर आयोजित की जाएगी। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और गौ रक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।

संगठन का कहना है कि बैठक में गौ रक्षक मनीष के परिवार को सहयोग देने और मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संबंधित प्रकरण में न्याय दिलाने की मांग को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना ने दावा किया है कि गौ संरक्षण के लिए कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा और उनके परिवारों को न्याय मिलना आवश्यक है। संगठन ने सभी समर्थकों से शांतिपूर्ण ढंग से बैठक में शामिल होकर परिवार का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना