EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीएसी के जवान प्रशांत जाटव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    09 Jul 2026 18:03 PM



 फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा निवासी पीएसी जवान प्रशांत जाटव की गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रशांत जाटव अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर रतनपुर भट्टे के सामने ट्रांसफार्मर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत जाटव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि प्रशांत जाटव वर्ष 2021 में पीएसी में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 41वीं वाहिनी, गाजियाबाद में तैनात थे। उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और लगभग डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार में उनके छोटे भाई विनय पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता राजकुमार फोटोग्राफी का कार्य करते हैं।
युवा जवान की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना