फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी स्थित अंजुमन हैदरी संस्था के अध्यक्ष असगर अली की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने करीब ढाई वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद केस दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता असगर अली ने बताया कि वह वर्ष 2014 से अंजुमन हैदरी संस्था के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। आरोप है कि गुलफशा, उसके पिता शमशाद (निवासी नंदग्राम, गाजियबाद) तथा शाहरुख और असलम अली ने आपसी साजिश के तहत 30 सितंबर 2023 को एक फर्जी निकाहनामा तैयार कराया। इसमें शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर दर्शाकर यह निकाहनामा तैयार किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने न तो किसी निकाहनामे पर हस्ताक्षर किए और न ही कोई प्रमाण-पत्र जारी किया। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप हैं कि बुलंदशहर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर थाना जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी गुलफशा, शमशाद, शाहरुख और असलम अली के विरुद्ध संबंधित बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
