EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Jul 2026 20:47 PM



अनावश्यक आवेदन निरस्तीकरण पर डीएम ने जताई नाराजगी, बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंकों में लम्बित आवेदन पत्रों पर स्वीकृति/वितरण की कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों में अधिक दिनों से लंबित पड़े आवेदन पत्रों तथा अनावश्यक कारणो से आवेदन पत्रो के रिजेक्शन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सभी बैंक जिला समन्वयकों को निर्देश दिये कि बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण युद्धस्तर पर किया जाए एवं अपनी बैंक शाखाओं से भी आवेदन कराने हेतु निर्देश दिया। स्वीकृत आवेदन पत्रों के ऋण वितरण की कार्यवाही में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। अगली समीक्षा बैठक तक सभी बैंक लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कर प्रगति से अवगत करायेगें। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, उपायुक्त उद्योग एस0एस0 रावत, अग्रणी जिला प्रबन्धक नीरज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं सभी बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना