EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा का ‘हुनर – एक नई पहचान’ मेला 11 जुलाई को, महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    08 Jul 2026 19:15 PM



वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'हुनर – एक नई पहचान' प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन 11 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे बालाजी पैलेस, महमूरगंज (काशी) में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय उद्यमियों को मंच प्रदान करना तथा समाज सेवा के साथ हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव जालान, डॉ. भारती मधोक एवं सुनीता लोहिया ,डॉ दीपाली गुप्ता उमा बजाज। सावन एवं आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस एक दिवसीय मेले में दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, भदोही सहित विभिन्न शहरों से आए उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। मेले में साड़ियां, बंधनवार, भगवान की पोशाक, कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम, बेडशीट, कुर्तियां, चिकनकारी, ज्वेलरी सहित अनेक आकर्षक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मेले की संयोजिका पूजा खेमका एवं श्वेता अग्रवाल हैं। संस्था की सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गोयल,आयोजन को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्षा निहारिका तोदी के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्षों में सुनीता जाखोड़िया एवं अन्य पदाधिकारी सदस्य निधि केडिया, प्रीति प्रहलादका, सुनीति खंडेलवाल, पूनम खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल,सपना माहेश्वरी, पूजा अग्रवाल, स्वाति बाजोरिया सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर निर्वतमान अध्यक्षा पूजा खेमका एवं पूर्व अध्यक्षा श्वेता अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग चंदवासिया पूर्ण क्रांति अध्यक्ष मौजूद रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना