EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुंडा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण, शिक्षकों को वितरित किए गए ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज के प्रमाणपत्र
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Jul 2026 19:06 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी कुंडा, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी स्थित व्यापार केंद्र (ट्रेड सेंटर) से अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए ₹5 लाख तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रदेशभर की तरह प्रतापगढ़ जनपद की सभी तहसीलों में भी सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा (आईएएस), जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नामित नोडल अधिकारियों, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के संयोजन में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान पांच माध्यमिक शिक्षकों तथा प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच बेसिक शिक्षकों को योजना के प्रतीकात्मक स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। तहसील कुंडा में बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत कुंडा के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि तथा उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर बीईओ बाबागंज, कालाकांकर एवं बिहार सहित विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अतिथियों ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे जरूरत पड़ने पर लाभार्थियों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। अंत में पात्र प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रतीकात्मक स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना