EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निर्मोही अखाड़े के संतों ने दिया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को समर्थन
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 43 54
    08 Jul 2026 18:33 PM



निर्मोही अखाड़े के संतों ने दिया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को समर्थन
हरिद्वार, 8 जुलाई। श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के एक गुट ने निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व वाले अखाड़ा परिषद का समर्थन करने का ऐलान किया है। मंगलवार को उज्जैन स्थित श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में आयोजित बैठक में श्रीपंच निर्माेही अनी अखाड़ा के पंचों ने अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज, श्रीमहंत भगवान दास महाराज, श्रीमहंत सीताराम दास महाराज के नेतृत्व में श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ कुंभ मेला करने और समर्थन देने का ऐलान किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि निर्माेही अनी अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज के निमंत्रण पर सभी शैव, निर्मल ओर उदासीन अखाड़े के संतों महंतों ने विस्तार से चर्चा करने के उपरांत साथ मिलकर हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ मेला करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े मिलकर सनातन के संरक्षण संवर्द्धन के लिए काम करेंगे। निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज ने श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को समर्थन को समर्थन प्राप्त सौंपते हुए कहा कि निर्मोही अनी अखाड़े के सभी संत महंत और नागा साधु अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरी महाराज के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ आगामी सभी कुंभ मेलों में स्नान में शामिल होंगे। बैठक में आनंद अखाड़े के राष्ट्रीय और अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत रघुमुनि सहित आठ अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल रहे। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265

 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना