फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l कुसम्ही बाजार क्षेत्र के माड़ापार (शाही टोला) निवासी राजवीर गुप्ता (20 वर्ष) गत 5 जुलाई 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद परिवार ने आमजन से युवक की तलाश में सहयोग करने की भावुक अपील की है।
परिजनों के अनुसार, राजवीर गुप्ता की लंबाई लगभग 5 फीट 8 इंच है। उनका शरीर दुबला-पतला, रंग सांवला तथा बाल काले हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राजवीर बोल नहीं सकते, जिससे उनके लिए अपनी पहचान बताना संभव नहीं है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को वह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया उन्हें सुरक्षित रखते हुए तत्काल परिजनों को सूचित करें।
लापता युवक के पिता लक्ष्मी गुप्ता निवासी ग्राम मडापार (शाही टोला), पोस्ट कुसम्ही बाजार, जनपद गोरखपुर (पिन-273002) ने अपील की है कि राजवीर के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत मोबाइल नंबर 9935187925 पर संपर्क करें।
परिजनों ने कहा है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना उनके बेटे को सकुशल घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
