-
- लगातार बारिश से दुकान गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी
- सुभाष बाजार हादसा: 4 लोगों का रेस्क्यू, एक महिला की तलाश जारी
-
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बीच सुभाष बाजार स्थित नाले के ऊपर बनी एक दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच लोग मलबे में दब गए। राहत की बात यह रही कि चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आगरा के सुभाष बाजार क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नाले के ऊपर बनी एक दुकान में दरारें आ गईं और देखते ही देखते दुकान धराशायी हो गई। हादसे के समय दुकान में मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उच्च स्तरीय उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। देखे पवन कुमार की रिपोट
20260708162958416174643.mp4
