EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुनैरा नवग्रह अहिंसा तीर्थ में भक्तामर विधान मे श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    08 Jul 2026 15:46 PM



इटावा । शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दिगम्बर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र, कुनैरा में आयोजित भक्तामर विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। क्षुल्लक 105 प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक 105 परमानंद सागर महाराज के सान्निध्य में हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के जलाभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके उपरांत भक्तामर विधान के अंतर्गत भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का विधि-विधानपूर्वक पाठ किया गया। प्रत्येक श्लोक के साथ श्रद्धालुओं ने नारियल अर्पित कर मंगल कामना की। पूरे आयोजन के दौरान तीर्थ क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और जयघोषों से गुंजायमान रहा। विधान के समापन पर श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज में सद्भाव और समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगलकामना की। रविवार को विधान कराने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन, बॉबी जैन, ऋषभ जैन सहित अन्य परिवारों को मिला। विधान में विश्व जैन संग़ठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन, सीमा जैन, विशाल जैन, रेशू जैन, अनवी जैन, अनन्त जैन, सोभर कांत जैन, पारुल जैन, आर्जव जैन, आयांश जैन, प्रियंका जैन गौरव जैन, आकांक्षा जैन, मनीषा जैन, स्वेता जैन, अंशुल जैन, शालिनी जैन, रेखा जैन, तन्मय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना