- शिवपुरी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, सरपंच दंपती 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- कपिलधारा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने बिछाया जाल
- जंगीपुर पंचायत में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सरपंच और पति
- 20 हजार की घूस ने पहुंचाया सलाखों तक, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
- शिवपुरी: हितग्राही से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, सरपंच दंपती पर शिकंजा
- लोकायुक्त की कार्रवाई से पंचायतों में हड़कंप, रिश्वत लेते पकड़ा गया सरपंच दंपती
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जंगीपुर में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच एवं सरपंच पति को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई उपजेल के पीछे स्थित उनके निवास पर की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जंगीपुर की सरपंच केशवती कोली एवं उनके पति खेमचंद कोली ने ग्राम पंचायत के हितग्राही राहुल सिंह यादव से कपिलधारा योजना के अंतर्गत कुएं के निर्माण की स्वीकृति दिलाने के एवज में ₹20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत हितग्राही ने ग्वालियर लोकायुक्त से की थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे जाल बिछाया और सरपंच के निवास पर ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले सहित पूरे कस्बे और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। हालांकि कार्रवाई के तुरंत बाद लोकायुक्त टीम आरोपी और फरियादी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई, जिससे करीब तीन घंटे तक उनके ठिकाने को लेकर असमंजस बना रहा। इस दौरान क्षेत्र में यह अफवाह भी फैल गई कि कार्रवाई करने वाली टीम फर्जी थी।
बाद में जानकारी सामने आई कि लोकायुक्त टीम आरोपियों और फरियादी को लेकर पिछोर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित दिनारा रेस्ट हाउस पहुंची, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पंचायतों में हड़कंप का माहौल है। देखे राजू जाटव की रिपोट

20260708153644101627311.mp4
2026070815371107747622.mp4