EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 54 65
    08 Jul 2026 12:03 PM



रामपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 

रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजन की तहरीर पर ग्राम गद्दीनंगली निवासी जितेंद्र कुमार और सोनकपुर निवासी एक अन्य आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी)/6 भी बढ़ाई गई।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्वार के पर्यवेक्षण में थाना स्वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जितेंद्र कुमार को पुरैनिया बाग तिराहा से केला खेड़ा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक