लोकेशन: उज्जैन
रिपोर्टर: कमल चौहान
स्लग / हेडिंग
संन्यास प्रमाण पत्र पर विवाद
महिला संन्यासी का —चरित्र हनन, धमकियां और सुरक्षा की गुहार
सुपर
डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला संन्यास प्रमाण पत्र
चरित्र हनन और जान से मारने की धमकी का कहा
प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
एंकर (स्पेशल)
राइटिंग
उज्जैन में एक महिला संन्यासी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि संन्यास ग्रहण किए डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसे अब तक संन्यास प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उसने कहा कि प्रमाण पत्र मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है, चरित्र हनन किया जाता है और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। अब महिला संन्यासी ने अपनी सुरक्षा, मोबाइल कॉल की जांच और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वीओ
राइटिंग
महिला संन्यासी के अनुसार उसने वर्ष 2025 में विधिवत संन्यास ग्रहण किया था, लेकिन आज तक उसे संन्यास का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उसका आरोप है कि जब भी वह प्रमाण पत्र की मांग करती है, उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। महिला का कहना है कि उसके चरित्र पर भी सवाल उठाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उसने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल की जांच कराई जाए, उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
आउट्रो
कैमरामैन के साथ कमल चौहान, उज्जैन।
20260708104433309502620.mp4
