फास्ट न्यूज इंडिया महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए डॉ. निधि चौहान जी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) का लायंस क्लब इन्द्रप्रस्थ, ग्वालियर द्वारा सम्मान किया गया। डॉ. निधि चौहान अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ ओम श्री हॉस्पिटल, भिंड रोड, ग्वालियर एवं प्रयास चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, थाटीपुर, ग्वालियर में प्रदान कर रही हैं। उनके समर्पण, सेवा-भाव एवं मानवीय संवेदनाओं ने अनेक परिवारों के जीवन में विश्वास और खुशियाँ प्रदान की हैं। लायंस क्लब इन्द्रप्रस्थ उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को नमन करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। राजेश शिवहरे 151168597
