EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनवीर सिंह बने भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
  • 151188408 - SUMIT 54 65
    08 Jul 2026 07:16 AM



छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने संगठन का विस्तार करते हुए युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ इंजीनियर ने ग्राम नंदपुर खिरिया (तिर्वा) निवासी एडवोकेट मनवीर सिंह को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

मनवीर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ इंजीनियर ने उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व किसानों के हक की लड़ाई को और तेज करेगा।

वहीं, नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मनवीर सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह हमेशा किसानों की आवाज बनकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान कराना और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मनवीर सिंह के मनोनयन पर क्षेत्र के किसानों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। रिपोर्ट  सुमित 151188408

 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक