EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बालिका की मौत से कोहराम, इलाज में लापरवाही को लेकर बिफरे परिजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    07 Jul 2026 19:15 PM



फोटो, शिवानी सिंह

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बालिका की इलाज के दौरान मौत को लेकर यहां परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालिका की मौत के लिए चिकित्सीय लापरवाही को लेकर भी आरोप लगाया है। लालगंज कोतवाली के बोधी का पुरवा निवासी शरद सिंह की पुत्री शिवानी 10 को गले में दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे पड़ोसी जिले रायबरेली में शहर स्थित एक नर्सिंग होम में उन्तीस जून को इलाज के लिए ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसका आपरेशन किया। आपरेशन के बाद परिजनों का आरोप है कि दर्द से कराह रही शिवानी को कोई इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद बालिका बेहोश हो गयी। अस्पताल में वेंटीलेटर के अभाव में उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां मंगलवार की सुबह शिवानी की सांसे थम गयी। मौत की खबर घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। रायबरेली के निजी अस्पताल में लापरवाही को लेकर पीड़ित परिवार ने वहां के डीएम व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना