EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ सशक्तिकरण पर दे रही जोर
  • 151110069 - SANJAY SINGH 34 54
    07 Jul 2026 18:57 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी अमांपुर मंडल की मासिक बैठक बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।‌ बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल प्रभारी शरद गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को‌ बूथ स्तर तक संगठन को‌ मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह ने किया। बैठक में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा मंडल प्रभारी शरद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हिदेश सर्राफ, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, महामंत्री मुन्ना लाल जाटव, एदल सिंह, सोनू गुप्ता, पुण्य प्रताप सिंह, जितेंद्र भारद्वाज, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, विवेक राजपूत, संजीव माहेश्वरी, धर्मेन्द्र राघव, आचार्य खुशीराम, अमित कुमार, संजीव कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुनेंद्र राजपूत सहित आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना