मुगलसराय पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, करीब छह लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
चन्दौली। जनपद पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस, औद्योगिक नगर चौकी तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगी रेनाल्ट डस्टर कार से 24 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम पटनवा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर की ओर से एक काले रंग की रेनाल्ट डस्टर कार में अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
वाहन की तलाशी में डिग्गी से दो प्लास्टिक के बोरों में रखे 24 बंडलों में पैक 24.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच के दौरान ई-चालान ऐप और चेसिस नंबर से पता चला कि वाहन पर लगी UP16BY9490 नंबर प्लेट फर्जी थी और किसी अन्य वाहन की थी।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम उमाकान्त उर्फ हिमांशु पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार) बताया। उसने स्वीकार किया कि पुलिस से बचने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना थी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 328/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
बरामदगी
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में मुगलसराय कोतवाली पुलिस, औद्योगिक नगर चौकी पुलिस तथा एसओजी चन्दौली की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिपोट - संदीप कुमार मौर्या 151000146
