फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं बिसौली में श्री सांवरिया सेठ एंटरप्राइजेज का शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अभय सक्सेना ने बताया कि इस शोरूम में ग्राहकों को सभी प्रमुख कंपनियों के फ्रिज, वाशिंग मशीन, प्रेस, मिक्सी-ग्राइंडर, सीलिंग फैन, कूलर, एसी सहित समस्त प्रकार के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
दुकान का शुभ उद्घाटन रितिक सक्सेना की माताजी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
यह प्रतिष्ठान तहसील रोड, पूर्व विधायक कुशाग्र के ऑफिस के पास, बिसौली में स्थित है। संचालक अभय सक्सेना ने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए भरोसेमंद गुणवत्ता और उचित मूल्य पर बेहतर सेवाएँ प्रदान करने का विश्वास दिलाया। रिपोर्ट शिव ओम 151082090
