EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्ट सुरक्षा और रखरखाव पर जीडीए सख्त, तीन दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    07 Jul 2026 18:01 PM



गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में लिफ्टों के खराब एवं असुरक्षित संचालन, रखरखाव में लापरवाही तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रवर्तन जोन-4 को तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जीडीए के संयुक्त सचिव/सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पत्र में शिकायतकर्ता गौरव बंसल की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कहा गया है कि इससे पहले भी सोसायटी के रखरखाव एवं लिफ्ट संचालन से संबंधित कई शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि लिफ्टों का सुरक्षित संचालन जनसुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। अग्निशमन सुरक्षा उपायों एवं लिफ्टों के मानकों के अनुरूप संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

जीडीए ने प्रवर्तन टीम को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर पहुंचकर सोसायटी का निरीक्षण करें, आरडब्ल्यूए एवं शिकायतकर्ता के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करें तथा सभी लिफ्टों का संचालन उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट-2010, उत्तर प्रदेश लिफ्ट एक्ट-2023, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम-2023, उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 तथा उत्तर प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर अधिनियम-2024 के प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित कराएं।

प्राधिकरण ने यह भी निर्देश दिया है कि की गई कार्रवाई एवं निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट अधिकतम तीन दिवस के भीतर जीडीए मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

इस कार्रवाई से सोसायटी के निवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित लिफ्ट सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं का अब प्रभावी समाधान होगा और निवासियों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप सुविधाएं मिल सकेंगी।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना