फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। जिले के गजरौला कलां थाना क्षेत्र में नहर से मिले अज्ञात शव की पहचान सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जमुनिया निवासी 40 वर्षीय पप्पू पुत्र नारायण लाल के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मुड़ेला कलां नहर में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को परिजनों ने शव की पहचान पप्पू के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि पप्पू खेत की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। आशंका जताई जा रही है कि नहर किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जियाउल हक़ खान 151173981
