EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सैफनी पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 4 44
    06 Jul 2026 19:22 PM



यूपी, रामपुर। रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र में गौवंशीय पशु की हत्या और अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में थाना सैफनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फरीस, शब्बू और सलीम के नाम प्रकाश में आए थे।

6 जुलाई को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी फरीस घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा कथित गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

20260706191839882753057.mp4

20260706191848990161450.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना